20 Sep 2024, 04:08:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इटावा के मेहंदीपुर में नाले की खोदाई कर रहे मजदूरों पर गिरी दीवार, तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2024 5:33PM | Updated Date: Aug 22 2024 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मेहंदीपुर इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना महेवा ब्लॉक के मेहंदीपुर की है। यहां पर नाली के निर्माण का कार्य चल रहा था। इस दौरान पास की दीवार गिरने से काम कर रहे मजदूर दब गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, नाली निर्माण का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा था। घायलों का इलाज इटावा के जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पर मौके पर बकेवर थाना की पुलिस पहुंची।

घटनास्थल पर चकरनगर एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया, बीडीओ महेवा सूरज सिंह, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, चकरनगर के सीओ प्रेम कुमार थापा तथा अन्य आलाधिकारी मौजूद हैं। सत्यपाल सिंह ने हादसे को लेकर बताया कि बकेवर के मेहंदीपुर में एक नाले का काम चल रहा था। जब मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे तो बराबर की ही एक दीवार गिर गई। दीवार गिरने पर पांच मजदूर दब गए थे जिनमें तीन की मौत हो गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »