देवास। मध्यप्रदेश के देवास में संस्कृति विभाग द्वारा विख्यात संगीत मनीषी पं. कुमार गंधर्व की स्मृति में 24 एवं 25 अगस्त को पंडित कुमार गंधर्व समारोह आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में नई दिल्ली की प्रसिद्ध गायिका विदुषी सुधा रघुरामन को राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
देवास के मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित समारोह की शुरूआत 24 अगस्त को विदुषी सुधा रघुरामन के गायन से होगी। इसके पश्चात तेजस एवं सुश्री मिताली विंचूरकर मुम्बई के बांसुरी और तबला की जुगलबंदी होगी। 25 अगस्त को पुणे के शांतनु गोखले का संतुर वादन, सुश्री शुभदा पराडकर मुंबई के गायन तथा सभा का समापन नीलाद्री कुमार मुंबई के सितार वादन से होगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क है।