23 Sep 2024, 19:01:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या, मेडिकल स्टूडेंट्स, भाजपा, कांग्रेस और वाम दल सड़क पर उतरे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2024 4:33PM | Updated Date: Aug 10 2024 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्ति अस्पताल से जुड़ा नहीं है, लेकिन मेडिकल संस्थान के विभिन्न विभागों में अक्सर आता-जाता रहता था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी बाहरी है। उसकी संदिग्ध गतिविधियों से प्रतीत होता है कि वह इस घटना में शामिल था। आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज का स्टाफ और स्टूडेंट सड़क पर उतर आए हैं।

पुलिस ने पीजीटी महिला डॉक्टर की मौत की जांच के सिलसिले में शुक्रवार रात दो इंटर्न डॉक्टर से भी पूछताछ की। कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात पीजीटी महिला चिकित्सक का शव अर्ध नग्न अवस्था में बरामद किया गया था। 

कोलकाता पुलिस के सीनियर अधिकारी सीपी विनीत गोयल ने कहा कि जो कुछ हुआ है, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें इसका बहुत दुख है। सुबह 10.30 बजे ताला थाने में हत्या की धारा में शिकायत दर्ज कराई गई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट और छात्रों की मौजूदगी में और उसके परिवार के सामने शव बरामद किया गया। 

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई, जिसमें छात्र और डॉक्टर मौजूद थे। पुलिस ने 7 सदस्यों की एक एसआईटी गठित की है। एडीएल सीपी इसकी जांच कर रहे हैं। सीपी विनोद गोयल ने कहा कि हमने जो भी सबूत पाए और एकत्र किए। इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। 

बता दें कि महिला डॉक्टर अस्पताल के छाती रोग उपचार विभाग की सेकेंड इयर की छात्रा थी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। महिला डॉक्टर के पिता ने आरोप लगाया था कि अस्पताल में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई और अब सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने भी बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला डॉक्टर की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किए जाने की पुष्टि हुई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »