03 Jun 2024, 05:33:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सड़क हादसे में घायल हुई महिला को देख महाराष्ट्र सीएम ने काफिला रुकवाया, मदद कर फिर बढ़े आगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2024 5:15PM | Updated Date: May 20 2024 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपनी समाजिक गतिविधियों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। लोक कल्याण का उदाहरण देते हुए उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल में उनका एक और वीडियो सामने आया है। जहां एक बार फिर से उन्होंने अपने लोगों की सेवा करने का एक और उदाहरण सबके सामने पेश किया है। सीएम शिंदे जनता की सेवा करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। इसी जज्बे के साथ वह राजनीति में भी काफी सफल भी हुए हैं। 

हाल में जो वीडियो सामने आया है उसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दुर्घटनाग्रस्त हुए रिक्शा में सवार महिला यात्री की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह महिला को रिक्शा से निकालकर उसे बॉटल से पानी पिलाते हैं और फिर महिला से उसका हाल पूछते हैं। वह पूछते हैं कि, "आपको कहीं ज्यादा चोट तो नहीं लगी।" इसके बाद वह महिला को लेकर पुलिस की गाड़ी की तरफ बढ़ते हैं और उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाते हुए पूछते हैं कि आपके साथ कोई और भी है क्या? जिस पर महिला बताती है कि उसके साथ ऑटो रिक्शा वाला भी है। इसके बाद सीएम महिला को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल भिजवाते हैं। जब महिला की गाड़ी अस्पताल की ओर निकल जाती है, तब वह अपने काफीले के साथ आगे बढ़ते हैं।     

मिली जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मीरा भायंदर में चल रहे मतदान की जानकारी लेने के बाद कलवा पुल की तरफ से गुजर रहे थे। तभी उन्हें एक ऑटो रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त नजर आया। जिसके बाद उन्होंने अपना काफिला रुकवा कर रिक्शा में सवार महिला की मदद की और फिर आगे बढ़े। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »