18 May 2024, 17:22:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

BJP पर बरसे AAP नेता Somnath Bharti, कहा- भाजपा की सरकार ने हर स्तर पर देश को कमजोर किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2024 5:23PM | Updated Date: May 4 2024 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडिया समूह से नई दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने कहा कि इस बार का चुनाव सीधे-सीधे लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है क्योंकि 10 साल पुरानी भाजपा की सरकार ने देश को हर स्तर पर कमजोर करने का काम किया है। नई दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भारती ने कहा कि इस बार का चुनाव अलग चुनाव है। इस बार का चुनाव सीधे-सीधे लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। 10 साल पुरानी भाजपा की सरकार ने देश को हर स्तर पर कमजोर करने का काम किया है। चाहे हम लोकतंत्र के मसले को देख लें, संविधान को देख लें। इन्होंने लोकतंत्र को तार-तार किया है। तीन बार के चुने हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना सबूत के रात के अंधेरे में गिरफ्तार करके ले गए। यह देश की जनता देख रही है कि किस प्रकार से देश में तानाशाही चरम सीमा पर है। आज हर तरफ एक ही बात है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जनता अपने वोट से जवाब देगी।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश में जनता भाजपा की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठा रही है। पूरे दिल्ली के अंदर लोग दो प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। पहला, नई दिल्ली लोकसभा के लोगों ने भाजपा को वोट देकर 10 साल तक सांसद बनाया। यहां से जीत कर भाजपा की सांसद केंद्रीय मंत्री भी बनी, लेकिन 10 साल में नई दिल्ली के लोगों के लिए कुछ काम नहीं किया। लोगों में भारी नाराजगी है। दूसरा, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जनता के काम कर रहे थे, इन लोगों ने उनको भी उठाकर जेल में डाल दिया। लोगों का एक ही नारा ‘तानाशाही हटाओ-काम करने वाला सांसद बनाओ’ का है।

राय ने कहा कि सोमनाथ भारती ने मालवीय नगर में लगातार तीन बार विधायक चुने गए और लोगों के लिए काम किया। आज पूरी नई दिल्ली की जनता ऐसे ही जन प्रतिनिधि को पसंद कर रही है। दिल्ली की जनता भाजपा की तानाशाही का जवाब अपने वोट से देने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है।

आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सोमनाथ भारती के साथ लोकसभा क्षेत्र में आने वाली सभी विधानसभाओं के ‘‘आप’’ के प्रत्याशी और दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत सभी पार्षद उनको शुभकामनाएं देने आए थे। इंडिया समूह दिल्ली की सातों सीटों को बहुत ही बड़े अंतराल से जीतेगा और भाजपा सारी सीटें हारेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »