26 Apr 2024, 03:46:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मेनका गांधी ने श्वान फाईट करवाने वाले गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज कराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:53AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगंगानगर। पूर्व केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री, सांसद और पशु-पक्षी प्रेमी मेनका गांधी ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में कई वर्षों से सक्रिय श्वानों अवैध रूप से लड़ाई और उनकी तस्करी करने वाले एक गिरोह के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मेनका गांधी के नई दिल्ली में अशोका रोड स्थित कार्यालय से एक ई-मेल यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में बताया गया है कि केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में कुलविंदर सिंह बराड़ जो इस गिरोह का संचालक है, अवैध रूप से श्वानों की लड़ाई के मुकाबले आयोजित करवाता है। दो श्वानों में मृत्यु तक संघर्ष होता है। इसके अलावा यह गिरोह अवैध रूप से कुत्तों की तस्करी भी करता है। ई-मेल में मेनका गांधी ने कहा है कि यह कृत्य पशु क्रूरता की श्रेणी में आते हैं। इस गिरोह के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा ने इस पर केसरीसिंहपुर थाना पुलिस को मामला दर्ज करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »