26 Apr 2024, 15:22:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र के संचालन में सदस्यों से मांगा सहयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:42AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने 24 फरवरी से 31 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र के संचालन में पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्यों से सहयोग मांगा है। चौधरी ने आज विधानसभा के विस्तारित भवन स्थित अपने कक्ष में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों से बजट सत्र के सफल और सुचारू संचालन के साथ सार्थक बहस में सहयोग देने का आग्रह करते हुए कहा कि जनहित में कम से कम प्रश्नकाल को बाधित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के जरिये जनसमस्याओं के निराकरण में सभी सदस्य और सरकार महती भूमिका निभा सकती है। विधानसभा अध्यक्ष के आग्रह पर सभी दल के नेताओं ने सदन चलाने में उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। विरोधी दलों के नेताओं ने सदन संचालन की जिम्मेवारी सरकार पर डालते हुए कहा कि सरकार यदि विपक्ष को सम्मान देगी, उसकी बातें सुनेगी और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक रवैया अपनाएगी तो सदन निश्चित रूप से चलेगा।
 
मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य सचेतक ललित यादव ने कहा कि सरकार का रवैया सहयोग का रहेगा तभी सदन बेहतर ढंग से चल सकता है। विपक्ष सदन के सुचारू संचालन में सहयोग देने को तैयार है लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान न भटकाए। सदन में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार, उर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, भारतीय जनता पार्टी के अरुण कुमार सिन्हा, राजद के ललित यादव, अब्दुल बारी सिद्दिकी, कांग्रेस के सदानंद सिंह और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी के महबूब आलम मौजूद थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »