29 Mar 2024, 03:12:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत की पिंकी और सरिता ने जीता सोना, निर्मला को रजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:56AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की पिंकी और सरिता ने सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के तीसरे दिन यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव कुश्ती हाल में गुरुवार को अपने-अपने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये स्वर्ण पदक अपने नाम किये जबकि निर्मला देवी को कड़े मुकाबले में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

पिंकी ने 55 किग्रा वर्ग के फाइनल में मंगोलिया की दुलगुन बोलोरमा को एक रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। वहीं 59 किग्रा वर्ग में सरिता ने मंगोलिया की बट्टसेत्सेग अल्तानसेटसेग के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज करने के साथ ही सोना अपने नाम कर लिया। 50 किग्रा वर्ग में हालांकि निर्मला देवी स्वर्ण पदक नहीं जीत सकीं और उन्हें जापान की मिहो इगरशी ने 3-2 से मात दी। निर्मला को इस कड़े मुकाबले में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »