08 Sep 2024, 07:09:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

रामलला को गर्मी से बचाने के लिए गर्भगृह में लगाए AC, राग-भोग में भी किया गया बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2024 3:54PM | Updated Date: May 29 2024 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। श्रीराम की नगी अयोध्‍या भरी इससे अछूती नहीं है और यहां नौतपा के चलते पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। ऐसे में अब श्री राम मंदिर में विराजित रामलला को भी गर्मी से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए रामलला के भोजन से लेकर उनके पहनावे में विशेष बदलाव किया गया है। साथ ही एसी भी लगाए गए हैं।

अयोध्या में प्रभु रामलला बालक रूप में विराजित है, ऐसे में उनके रहन सहन में मौसम के अनुसार बदलाव किया गया है, लिहाजा उन्हें गर्मी से बचाने के लिए जलाभिषे के बाद सूती कपड़े पहनाए जा रहे हैं।  रामलला को भोजन में सुबह-शाम दही का भोग लगाया जा रहा है और उन्हें लस्‍सी चढ़ाई जा रही है।। साथ ही उन्हें प्रतिदिन फलों का जूस दिया जा रहा है। रामलला के भोजन में शीतल व्यंजन और मौसमी फलों और रबड़ी को शामिल किया गया है।

नौतपा को देखते हुए अब चांदी की थाली में चारों ओर फूल सजाकर रामलला की आरती की जा रही है। इससे पहले सिर्फ दीपक से उनकी आरती की जाती थी। वहीं राम मंदिर में कूलर और एसी भी लगाए गए हैं।

अयोध्या का प्रशासन यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी गर्मी को देखते हुए खास इंतजाम कर रहा है। जिसके चलते श्रद्धालुओं को ओआरएस के पैकेट बांटे जा रहे हैं। पुलिस हनुमानगढ़ी पहुंचने वालों को पानी पिला रही है। साथ ही श्रद्धालुओं से खाली पेट न रहने की भी अपील की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »