16 Apr 2024, 11:40:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:31AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपके आस पास कोई आपको व्यर्थ के पावर गेम में उलझाने की कोशिश करेगा।  इससे बचने का रास्ता यही है कि आप खुद पर नियंत्रण रखकर ठंडे दिमाग से काम लें और किसी और की चालों का शिकार न बनें। इससे आप व्यर्थ की परेशानियों से भी बच जायेंगे।  अगर आप सावधान रहेंगे तो बहुत सुंदर और चिंतामुक्त दिन गुजार सकते हैं। 
 
आपको अपने और दूसरों के मामले में धीरज रखना सीखना होगा। आपके सामने ऐसी बहुत सारी स्थितियां आएँगी जिनसे आपको कोई फायदा नही हुआ होगा और उन स्थितियों में अपने आप को संभालने के लिए आपको सही वक़्त और सही चीजें होने का इन्तजार करना सीखना होगा। सुबह की सैर करें और अगर संभव हो तो घास पर नंगे पैर चलें। 
 
प्रेम से संभंधित ग्रह अपने चरम पर है और इस कारण ये एक रोमांचक और साथ ही दीवानगी से भरा समय होने जा रहा है। इस का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले। अपने साथी के साथ कुछ खास योजना बनाये या उसे आश्चर्य चकित करने के लिए कुछ प्रयास करे और यकीन माने , यही चीज़ बराबर उत्साह के साथ आपका साथी आपको लौटाएगा। ये समय अपने प्यार के जीवन पर पूरा ध्यान समर्पित करने का समय है।
 
आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आज का दिन किसी भी बड़े निवेश या खरीद के लिए उपयुक्त नहीं है। आज धन के मामलो में किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे अन्यथा आपको काफी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है , फिर भी सही समय पर पर्याप्त विवेक के साथ आसानी से आप अपने धन की रक्षा कर सकते हैं। आज यात्रा के लिए न कोई योजना बनाये और न ही कोई भुगतान करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »