25 Apr 2024, 06:01:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कंप्यूटर वैज्ञानिक और कट,कॉपी पेस्ट कमांड के जनक लैरी टेस्लर का निधन सैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:48AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्रांसिस्को। अमेरिका के प्रसिद्ध कंप्यूटर वैज्ञानिक और कट, कॉपी, पेस्ट, फाइंड और रिप्लेस  कमांड के आविष्कारक लैरी टेस्लर का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जेरॉक्स पालो ऑल्टो रिसर्च सेंटर ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। टेस्लर का सोमवार को निधन हुआ था। लैरी टेस्लर का न्यूयार्क में 1945 जन्म हुआ था।
 
उन्होंने कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट टेस्लर ‘मून कंप्यूटर इंटरेक्शन में विशेषज्ञ थे। उन्होंने अमेजॉन, ऐप्पल, याहू और जेरॉक्स पालो ऑल्टो रिसर्च सेंटर में काम किया। उन्होंने जेरॉक्स में कार्य करते हुए कंट्रोल प्लस सी और कंट्रोल प्लस वी कमांड की खोज की थी। लैरी ने एप्पल में प्रमुख वैज्ञानिक के रूप में 17 वर्ष तक काम किया। उन्होंने एक शिक्षा स्टार्टअप की स्थापना की तथा अमेजॉन और याहू में यूजर एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी पर काम किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »