17 May 2024, 07:24:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

बर्ड फ्लू फैलने के बाद जापान में 57 हजार से अधिक मुर्गियों को मारा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2024 5:21PM | Updated Date: May 2 2024 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के चिबा प्रान्त में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण 57 हजार से अधिक मुर्गियों को मार दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रशासन ने कहा,“टोमिसाटो शहर में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के मामले सामने आने के कारण 57,486 मुर्गियों को मार दिया गया है।” अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2023 के बाद से बर्ड फ्लू के कारण जापान में मारी गयी मुर्गियों की कुल संख्या 1.07 अरब हो गयी है। गौरतलब है कि जापान में पिछले साल में बर्ड फ्लू के 84 मामले दर्ज किये गये थे, जिसके कारण 1. 77 करोड़ मुर्गियों को मार दिया गया था। देश में अंडे की कमी हो गयी थी और कीमतों में भारी वृद्धि हुयी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »