29 Mar 2024, 13:37:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्विज़रलेंड में विमान दुर्घटना में तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 1:35AM | Updated Date: Aug 26 2019 1:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। स्विज़रलेंड के आल्पस पहाड़ी इलाके में रविवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस की ओर से जारी बयान के अनुसार, " आपातकालीन सेवाएं तुरंत घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक पायलट तथा अन्य दो यात्रियों की मौत हो चुकी थी।" पुलिस ने बताया कि पाइपर-प्रकार के एकल-संलग्न हवाई जहाज ने वायुदोई हवाई अड्डे से स्थानीय समय नौ बजे इटली के लिए उड़ान भरी थी। पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »