18 Oct 2024, 11:48:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में महिला पैसेंजर को गलत तरीके से छुआ, विमान लैंड होते ही आरोपी को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2024 5:03PM | Updated Date: Oct 11 2024 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फ्लाइट में छेड़खानी के मामले हाल के समय में बढ़ गए हैं। एक बार फिर छेड़खानी की घटना हो गई। चेन्नई पुलिस के अनुसार बुधवार को दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में कथित तौर पर एक महिला से छेड़छाड़ की गई। इस घटना के आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी उम्र 43 साल की बताई गई है।

दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में एक महिला यात्री से कथिततौर पर छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। महिला के शिकायत करने पर इस यात्री की गिरफ्तारी की गई। इस बारे में अभी एयरलाइंस की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी पेशे से मार्बल् और टाइल्स लगाने का काम करता है।

यह घटना 9 अक्टूबर की है, जिसमें महिला का आरोप है कि राजेश शर्मा नामक यात्री फ्लाइट में सफर कर रहा था। फ्लाइट मंे वह महिला के बगल में बैठा था। इस दौरान उसने कथित रूप से महिला को छूने का प्रयास किया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि यह हरकत करना ऐतराज के बावजूद जारी रखा। तब पायलट ने खुद उस यात्री की शिकायत की। फ्लाइट गंतव्य पर पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले नए नहीं हैं। कभी फ्लाइट में पेशाब करने की खबरें तो कभी छेड़खानी की खबरें लगातार सुर्खियों में रहती हैं। छेड़खानी की ऐसी ही एक घटना वाराणसी एयरपोर्ट पर भी हुई थी। यहां एक एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने पर यात्री को फ्लाइट से उतार दिया गया था। बाद में उसे पुलिस के सुपूर्द कर दिया गया। यह मामला 30 अगस्त को वाराणसी से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में हुआ था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »