23 Sep 2024, 02:08:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

आतिशी ने ली पांच मंत्रियों के साथ CM पद की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2024 6:03PM | Updated Date: Sep 21 2024 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली में आज से आम आदमी पार्टी की नई पारी की शुरुआत हो गई। अरविंद केजरीवाल के बाद अब आम आदमी पार्टी ने आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है। आतिशी ने शनिवार शाम दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आतिशी के अलावा आप के पांच विधायकों को भी आतिशी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। इनमें सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत का नाम शामिल है।

आतिशी के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद वह सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित की सूची में शामिल हो गई हैं। वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले शीला दीक्षित इस पद पर रही और शीला दीक्षित से पहले सुषमा स्वराज ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। इसके साथ ही आतिशी दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री भी बन गई हैं। 43 वर्षीय आतिशी के पास दिल्ली के सबसे ज्यादा मंत्रालय संभालने की जिम्मेदारी भी है। वह आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य रही हैं। उन्होंने इसकी नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »