08 Sep 2024, 07:20:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF कॉन्स्टेबल का बेंगलुरु ट्रांसफर, तुंरत ड्यूटी जॉइन करने के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2024 3:12PM | Updated Date: Jul 3 2024 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हिंदी सिनेमा की एक्टर और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली महिला CISF कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर का ट्रांसफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, महिला के साथ ही उसके पति का भी तबादला किया गया है। बता दें कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की घटना के बाद कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया था। अब उन्हें बहाल कर दिया गया है और बेंगलुरु ट्रांसफर कर दिया गया है।

कंगना को थप्पड़ मारे जाने के बाद महिला का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने थप्पड़ मारने के पीछे की वजह बताई थी। वीडियो में महिला यह कहते हुए देखी गई थी, "कंगना ने बयान दिया था कि 100-100 रुपए में किसान आंदोलन में महिलाएं बैठी हैं, उस वक्त मेरी मां किसान आंदोलन में जाती थीं।" 

दरअसल, कंगना ने देश में हुए किसान आंदोलन पर निशाना साधते हुए कहा था कि इंदिरा गांधी ने खालिस्तानियों मच्छर की तरह मसल दिया था। कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। एक्ट्रेस अब सांसद बन चुकी है। इस वजह से कंगना दोपहर में चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली जाने के लिए निकली थीं। लेकिन सिक्योरिटी चेक के बाद ही इस हादसे का शिकार हो बैठीं। घटनी की वीडियोज खूब वायरल हुईं, जहां देखा गया कि थप्पड़ पड़ने के बाद कंगना काफी गुस्सा हो गईं। वो महिला कॉन्स्टेबल के साथ बहसबाजी करती भी दिखी। इस दौरान उनकी टीम बीच बचाव करती दिखीं। कंगना को पकड़ कर फ्लाइट की ओर ले जाया गया। कंगना दिल्ली पहुंचकर CISF के उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »