22 Sep 2024, 03:08:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

रणबीर की 'रामायण' के कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा का अजब बयान, बोले- 'वो प्‍यार में थे'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2024 5:19PM | Updated Date: Aug 21 2024 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रामायण के हिंदू पौराणिक चरित्र रावण को लेकर विवादित बयान दिया है। कास्टिंग डायरेक्टर ने नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण के लिए भी कास्टिंग की है। हाल ही में डायरेक्टर ने एक ऐसा बयान दे डाला है जिसकी वजह से उनको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। हाल ही में मुकेश ने रणवीर इलाहबादिया को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा कि रावण के बारे में बात करते हुए कहा कि वो अपने तरीके से सही था।

चर्चा है कि फिल्‍म में रावण के रोल में 'KGF' फेम यश नजर आएंगे। जब मुकेश से पूछा गया कि रावण की कास्टिंग के लिए उन्होंने अपने दिमाग में किन बातों का ध्यान रखा और क्या देखकर चुना? इस पर मुकेश ने कहा,'यार वो भी तो प्यार में ही थे ना? वह बदला लेना चाहता थे, लेकिन वह प्यार में भी थे। जहां तक मैं रावण को समझता हूं, वह दुष्ट और प्रतिशोधी था, लेकिन उसका बदला अपनी बहन के प्रति प्रेम से प्रेरित था।'

'उसे अपनी बहन के लिए वही किया जो उसे करना था। वो भी अपनी तरफ से ठीक थे। युद्ध में, दोनों पक्ष मानते हैं कि वही सही हैं। लेकिन आखिरकार, रावण प्रेम से प्रेरित था।' बता दें कि रावण के पक्ष में बोलने वाले मुकेश छाबड़ा पहले ऐसे इंसान नहीं हैं। कुछ साल पहले एक्‍टर सैफ अली खान ने भी ऐसा ही कुछ बयान दिया था। उन्होंने फिल्म आदिपुरुष में रावण का किरदार निभाया था।

इस पर एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए सैफ ने कहा, 'एक राक्षस राजा की भूमिका निभाना दिलचस्प है। इसमें ज्‍यादा बंदिशें नहीं हैं। लेकिन हम उसे मानवीय बनाएंगे और मनोरंजन का स्तर बढ़ाएंगे। सीता के अपहरण और राम के साथ युद्ध को उचित ठहराएंगे, जो उसके लिए लक्ष्मण द्वारा अपनी बहन सूर्पनखा के साथ किए गए व्यवहार का बदला था।' इस पर काफी विरोध हुआ और सैफ को बाद में अपने इस बयान के लिए माफी भी मांगनी पड़ी थी।

नितेश तिवारी की रामायण से केजीएफ स्टार यश एक को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। वहीं खबर है कि एक्टर रावण की भूमिका भी निभा सकते हैं। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। फिल्म में रणबीर कपूर को राम और साई पल्लवी को सीता के रूप में देखा जाएगा। अभी तक रामायण की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »