23 Sep 2024, 21:51:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

Olympics से विनेश फोगाट के बाहर होने पर सपोर्ट में उतरीं आलिया भट्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2024 5:17PM | Updated Date: Aug 7 2024 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओलंपिक गेम्स के फाइनल में पहुंचीं विनेश फोगाट गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं। बीते कुछ घंटे खिलाड़ियों के साथ पूरे भारत के लिए भी मुश्किल भरे रहे। पुरुष हॉकी टीम फाइनल में जाने से एक कदम दूर रह गई, जिसके बाद विनेश फोगाट से उम्मीदें थी। एक रात पहले पूरा भारत ऐतिहासिल पल की खुशियां मना रहा था। लेकिन कुछ घंटे बाद ही खबर आई कि वो ओलंपिक गेम्स के फाइनल से डिस्क्वालिफाई हो गई हैं। विनेश का वजन ज्यादा बताते हुए उन्हें फाइनल राउंड से बाहर कर दिया गया। इससे जितना बड़ा झटका विनेश को लगा होगा, उतना ही हर भारतीय का दिल भी टूटा। सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शंस दिए जा रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस शॉकिंग खबर के बाद हर कोई विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाते हुए नजर आया।

विनेश फोगाट भारतीय महिला कुश्ती की हिस्ट्री में पहली खिलाड़ी बन गई थीं, जो फाइनल राउंड यानी गोल्ड मेडल के लिए खेलने वाली थीं। उन्होंने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा की रेसलर को हराया था। 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल का यह इवेंट 6 अगस्त को हुआ था। पर वजन के चले फाइनल से डिस्क्वालिफाई हो गईं। इस खबर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी दिल तोड़ दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर विनेश फोगाट के लिए एक स्टोरी पोस्ट की है।

विनेश फोगाट को सेलेब्स लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भर-भरकर रिएक्शंस दिए जा रहे हैं। इसी बीच आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि: “विनेश फोगट आप पूरे देश के लिए एक प्रेरणा हैं। कोई भी चीज आपकी दृढ़ता, आपकी हिम्मत और इतिहास रचने के लिए झेली गई मुश्किलों को आपसे नहीं छीन सकती। आज आपका दिल टूटा होगा और हम भी आपके साथ दुखी हैं। लेकिन वुमन आप गोल्ड हैं- आप आयरन हैं और आप स्टील हैं। कोई भी चीज आपसे यह नहीं छीन सकता। सदियों से चैंपियन। आप जैसा कोई नहीं है।

विनेश फोगाट 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल के इवेंट में हिस्सा ले रही थीं। कुश्ती के नियम के मुताबिक, इस कैटेगरी में खेलने वाले रेस्लर को 100 ग्राम ज्यादा वजन की छूट मिलती है। अगर विनेश का वजन 50 किलो और 100 ग्राम होता तो वो गोल्ड मेडल मैच खेल सकती थी। पर असली मामला यहां फंसा कि उनका वजन 50 किलो 150 ग्राम था। नियम के अनुसार उन्हें ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। जिस तरह से वो ओलंपिक से बाहर हुईं, उसने उनके साथ ही हर भारतीय का दिल तोड़ दिया।

आलिया भट्ट इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्मों की तैयारियां कर रही हैं। इस साल उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली है। वहीं जिस पिक्चर की शूटिंग में वो बिजी हैं, वो है- Alpha। YRF स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। पिक्चर में उनके साथ अनिल कपूर, शरवरी वाघ और बॉबी देओल नजर आएंगे। इसके बाद वो जिस फिल्म पर काम करेंगी, वो है- लव एंड वॉर। रणबीर कपूर के साथ फिल्म में विक्की कौशल दिखेंगे। यह दो फिल्में आलिया भट्ट के करियर के लिए बहुत अहम साबित होने वाली हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »