08 Sep 2024, 07:37:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत की पहली बल्लेबाजी, टीम इंडिया की प्लेइंग11 में बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2024 5:06PM | Updated Date: Jul 10 2024 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज हरारे में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी करने का फैसला किया है। अब जिम्बाब्वे की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरेगी। टीम इंडिया की प्लेइंग11 में बदलाव हुआ है। अभिषेक शर्मा प्लेइंग11 से बाहर किया गया है। उनकी जगह यशस्वी जयसवाल को प्लेइंग11 में शामिल किया गया है। इसके अलावा संजू सैमसन और शिवम दुबे को जगह मिली है। वहीं जिम्बाब्वे की टीम में भी 2 बदलाव हुए हैं।

अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में शानदार शतक लगाया था। उन्होंने अपने करियर के दूसरे ही इंटरनेशनल मैच में शतक जड़ा, लेकिन यशस्वी जायसवाल करीब एक साल से टी20 में भारत के लिए ओपनिंग कर रहे हैं और उनका प्रदर्शन भी कमाल का रहा है। ऐसे में उन्हें प्लेइंग11 में जगह मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग11

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग : तदिवनाशे मारुमानी, वेस्ली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुजारबानी, तेंडाई चतारा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे ने जीत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे ही मैच में टीम इंडिया ने वापसी की और जीत अपने नाम की। अब ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ पहुंची है। ऐसे में इस मैच को जो जितेगा वह बढ़त हासिल करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »