29 Mar 2024, 16:46:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:36AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है,दिन की शुरुआत अच्छी होगी ,विशेषत दोपहर से पहले।  अपने ऑफिस सम्बन्धी कामों की योजना अगर हो सके तो दोपहर से पहले ही बनाएं,सफलता की सम्भावना अधिक है।  शाम को या तो कुछ न करें या कोई हल्का –फुल्का काम करें। कोई अप्रत्याशित व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। 
 
आपको यह समझना होगा कि आपको स्वस्थ रहने और युवा दिखने के लिए जंक फूड से दूरी बनानी होगी।  आप पिछले कुछ दिनों से सामान्य से भी अधिक जंक फूड का सेवन कर रहे हैं। आपको तुरंत खुद पर नियंत्रण करना होगा। आज ही अपने मेनू से जंक फूड हटा दें।  इसके स्थान पर,खूब फायबर युक्त खाना खाएं। 
 
आज अपने माता पिता के साथ समय बिताना बहुत अच्छा रहेगा।  अगर आप हाल फिलहाल काफी व्यस्त रहें हैं तो उन्हें फोन करके या बिना बताये उनसे मिलने जाने के लिए बहुत अच्छा मौका है।  इससे आपका तनाव काफी कम होगा।  अपने भाई बहनों या माता पिता से मिलने जाते हुए पार्टनर को भी साथ लें लें, सबके साथ होने सबको अच्छा लगेगा।  अगर अकेले हैं तो आपके माता पिता आपको किसी ख़ास से मिलवा सकते हैं। 
 
आज के दिन की शुरुआत उल्लेखनीय होगी। आपको पदोन्नति या नई जिम्मेदारी की पेशकश की जा सकती है और भाग्यशाली लोगों को नई नौकरी के अद्भुत अवसर प्राप्त हो सकते है! आपकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा चारो और हो रही है और ये समय इसका फल पाने का समय है। वितीय स्थिति में धन के प्रवाह की वजह से मजबूती आने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »