29 Mar 2024, 07:30:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:29AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी जीभ तेज है और मस्तिष्क तार्किक है लेकिन आपकी यह योग्यता आज आपकी असुरक्षित प्रवृति के कारण प्रभावित होगी।  हमेशा की तरह बहाव का विरोध करने के स्थान पर उसके साथ चलें।  आपको अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है जबकि अभिमान से आपको कुछ नही मिलेगा।  बाद में आप अच्छा और आत्मविश्वास से भरा अनुभव करेंगे। 
 
पिछले कुछ दिनों से आप स्वास्थ्य की समस्याओं से लगातार परेशान हो रहे हैं लेकिन आप आज इनके लिए कोई संतोषजनक तरीका खोज पायेंगे। ध्यान रखें कि कोई भी तरीका समय तो लेता ही है ,आपको धीरज तो रखना ही होगा लेकिन यह भी तय है कि अगर आप नियमों का शीस ए पालन करेंगे तो काफी हद तक अपनी परेशानी से मुक्ति पा सकते हैं। 
 
आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी की वजह से आपको एक बड़ा आश्चर्य हो सकता है , लेकिन यह एक सुखद आश्चर्य है। वास्तव में इस नई जानकारी के कारण रिश्ते में आ रही समस्याओं और भ्रामक मुद्दों को आप हल कर सकते हैं। इस स्थिति का लाभ ले और अपने साथी के साथ प्रेम से दिन बिताये।
 
आज के दिन आपका दृढ़ संकल्प और आपकी कठोर मेहनत रंग लाएगी। ये मेहनत आपके उच्च अधिकारीयों को दिखेगी जो की आपके आगे बढ़ने के लिए एक माध्यम बनेगी। इस चीज़ में आपका भाग्य का कम जबकि आपकी मेहनत और लग्न का ज्यादा हाथ होगा। ये समय आपके करियर की उड़ान का समय है और आपको ये सुनिश्चित करना है की आप इस समय का पूरा सदुपयोग करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »