29 Mar 2024, 20:45:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शख्स ने पाला डॉगी, कुछ दिन बाद निकला चूहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2018 11:02AM | Updated Date: Oct 17 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन में एक अजीबो गरीब घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के अनुसार, एक शख्स ने अपना अकेलापन दूर करने के लिए कुत्ता पाला कुछ दिन बात पता चला कि वह कुत्ता नहीं बल्कि चूहा है। शंघाई पोस्ट के अनुसार, यह घटना के चीन के एक शख्स के साथ हुई। आदमी ने एक डॉगी पाला था लेकिन कुछ दिन बाद उसे अहसास हुआ कि उसका पाला हुआ डॉगी वास्तव में एक चूहा है।
 
शख्स के घटना के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसके जवाब में दूसरे शख्स ने लिखा, अजीबोगरीब, क्या यह सच है? आप अकेले नहीं हैं जिसने इस जीव को कुत्ता माना है। सैकड़ों लोग इस चूहे की हुलिया देखकर हैरानी जता रहे हैं। वहीं ब्लॉग पोस्ट ने सितंबर माह में लिखी एक खबर में बताया कि यह जीव चूहा है या कुत्ता इस बात की दुविधा तब शुरू हुई जब शख्स अपने दोस्त के पास एक पहाड़ी गांव में गया। यहां उसने अपने दोस्त के घर के बाहर एक काले रंग का डॉगी देखा। वह इसे डॉगी समझकर अपने घर ले आया। उस वक्त कुछ अंधेरा था जिससे पता नहीं चल पाया कि यह एक चूहा है या कुत्ता। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »