25 Apr 2024, 05:48:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

25 साल पहले सुरक्षित रखे गए भ्रूण से बच्ची ने लिया जन्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2017 11:43AM | Updated Date: Dec 21 2017 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 24 साल पहले सुरक्षित रखे गए एक भ्रूण से अब एक बच्ची ने जन्म  लिया है। दरअसल, 24 साल पहले अमरीका के रहने वाले एक परिवार ने इस भ्रूण को एक संस्था को दान दिया था। इस भ्रूण से जिस महिला ने बच्ची को जन्म दिया है, वह बच्ची ख़ुद इस भ्रूण के गर्भाधान के समय डेढ़ साल की रही होगी। इस बच्ची का नाम एमा रेन गिब्सन रखा गया है। एमा का जन्म नवंबर में हुआ। टीना के मुताबिक, "मैं सिर्फ 25 साल की हूं। ये भ्रूण और मैं बेस्ट फ्रेंड भी हो सकते थे।" आगे उन्होंने कहा कि , "मुझे बस एक बच्चा चाहिए था। मुझे परवाह नहीं कि यह विश्व रिकॉर्ड है या नहीं।" टीना के मुताबिक, यह भ्रूण राष्ट्रीय भ्रूणदान केंद्र ने मुझे उपलब्ध कराया था।
 
क्योंकि यह भ्रूण लंबे समय तक जमा देने वाली ठंढ में सुरक्षित रखे जाते हैं, यही कारण है के यह इतने सालों तक सुरक्षित रहते हैं। डॉक्टर उन्हें 'स्नो बेबीज़' के नाम से भी बुलाते हैं। टीना और बेंजामिन गिब्सन इस संस्था के पास पहुंचे, जहां से उन्हें यह भ्रूण मिला।  सिस्टिक फायब्रोसिस नाम की बीमारी की वजह से बेंजामिन पिता नहीं बन सकते थे। एमा का गर्भाधान अक्टूबर 1992 में हुआ था। टीना अब एमा की मां हैं और 1992 में वह करीब डेढ़ साल की थीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »