20 Apr 2024, 12:05:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अमेरिका में गिलहरी पर दर्ज हुआ पुलिस केस!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2017 1:46PM | Updated Date: Dec 5 2017 1:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका में क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लेकिन अमेरिका के एक राज्य में क्रिसमस के मौके पर होने वाले प्रसिद्ध लाइट समारोह की तैयारियों में किसी अनजान चीज ने अवरोध पैदा किया हुआ था। जब कई दिनों की मशक्कत के बाद उस प्राणी का पता चला तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल अमेरिका के न्यूजर्सी में सी गिर्ट नाम का नगर हर साल क्रिसमस के अवसर पर होने वाले अपने लाइटिंग समारोह के लिए प्रसिद्ध है। दिसंबर की शुरूआत से ही इस नगर में चारों तरफ पेड़ों में रंग-हिरंगी लाइटें जगमगाती दिखाई देती हैं। लेकिन इस साल रौशनी की तैयारियों में काफी परेशानी आ रही थी। दिक्कत ये थी कि पेड़ों पर लगाई गई लाइटों के कनेक्शन को हर बार कोई काट देता था।
 
इंसान नहीं, एक जानवर की थी ये शरारत
हालांकि लगाता हो रही इस दिक्कत के पीछे कौन था ये पता नहीं लग पा रहा था। काफी कोशिशों के बाद पुलिस ने समारोह के एक दिन पहले सभी तारों को ठीक किया और अपनी टीम के साथ उस शरारती तत्व के आने की राह देखती रही, लेकिन कोई नहीं आया। फिर अगले दिन पुलिस को आखिरकार उस अपराधी का पता चल गया जो काई इंसान नहीं बल्कि एक गिलहरी थी।
 
गिलहरी को देखकर पुलिस भी रह गई दंग
पुलिस ने जब गिलहरी को तार काटते हुए देखा तो वो दंग रह गए, क्योंकि उन्हें तब तक लग रहा था कि ये काम उन लोगों का है जो क्रिसमस त्योहार मनाना पसंद नहीं करते हैं। पुलिस ने गिलहरी की फोटो खींची और उसे सबूत के रूप में रख लिया।
 
गिलहरी की हुई गिरफ्तारी
तार काटने वाली गिलहरी को पता नहीं था उसे इस हरकत के लिए कानून से सजा मिल जाएगी। सी गिर्ट पुलिस डिपार्टमेंट ने आपराधिक गतिविधि के तहत गिलहरी पर मामला भी दर्ज कर दिया। हालांकि उसे बाद में बेल दे दी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »