28 Mar 2024, 14:49:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

सूअर के पेट से निकली इस चीज ने बना दिया करोड़पति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2017 2:50PM | Updated Date: Dec 4 2017 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के एक गांव में एक शख्स रातों रात करोड़पति बन गया। असल में बो चुनलो नाम के किसान ने जब जंगली सुअर को पकाने के लिए काटा, तो उसकी आंत से एक पत्थर जैसी चीज निकली। इस अजीब सी दिखने वाली चीज को उसने संभाल कर रख लिया। एक दिन जब वह इस चीज को लेकर शंघाई पहुंचा, तब उसे पता चला कि ये दुनिया की सबसे कीमती चीजों में से एक है। इसे बेजोर के नाम से जाना जाता है। शंघाई में एक एक्स्पर्ट ने चुनलो को बताया कि इस 4 इंच लंबे और 2.7 इंच चौड़ी चीज की कीमत करीब चार लाख 50 हजार पाउंड ( करीब 4 करोड़ रुपए) है।

चीनी दवाओं की पारंपरिक प्रैक्टिस करने वाले इसे 'पिग ट्रेजर' के नाम से बुलाते हैं। शरीर से जहर निकालने सहित कई कामों में इसका उपयोग किया जाता है। चुनलो ने अब इसे नीलाम करने जा रहे हैं। बेजोर को 1600 के आस-पास इंग्लैंड में मैजिकल मेडिसिन के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।विशेषज्ञों के मुताबिक बेजोर (bezoar) सुअर सहित कई जानवरों की आंत में बनता है। इसका इस्तेमाल दवाइयों और जहर बनाने वाले इंजेक्शन में किया जाता है। दुनिया भर में दुर्लभ होने की वजह से इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »