29 Mar 2024, 17:12:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

एक बाइक पर सवार हुए 58 जवान, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2017 12:42PM | Updated Date: Nov 21 2017 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। बेंगलुरु में रविवार को सेना के एक जत्थे ने मोटरसाइकिल पर अपने करतब दिखाए। सेनाकर्मियों ने बेंगलुरु के येलाहंका एयर बेस में अपने करतब दिखाते हुए अनोखा रिकॉर्ड बनाया। सेना के जवानों ने एक मोटरसाइकिल पर एक साथ 58 लोगों ने सवारी की। इस दौरान मोटरसाइकिल को 1200 मीटर तक चलाया गया। यह अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है।इस रिकॉर्ड के बाद आर्मी के इन जवानों ने येलाहंका एयर बेस पर फ्लैग मार्च निकाला।
 
इस दौरान जवानों अपने हाथों में तीन अलग-अलग झंडे और तीन तरह की ही ड्रेस पहनी हुई थी।इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद सेना के जवानों में काफी उत्साह देखने को मिला।एक समय ऐसा भी आया जब यह कारनामा करते हुए आर्मी के जवान मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए। हालांकि किसी प्रकार कोई हादसा नहीं हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »