28 Mar 2024, 20:45:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

VIDEO: ये है हवा में उड़ने वाली बाइक, 16 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2017 4:03PM | Updated Date: Oct 12 2017 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई में अब चोर-बदमाशों की खैर नहीं, संयुक्त अरब अमीरात पुलिस के पास उड़ने वाली बाइक जो आ गई है। अब दुबई ट्रैफिक पुलिस अपराधियों को उड़-उड़ कर पकड़ेगी। हाल ही में दुबई पुलिस के जाबांज उड़ने वाली बाइक (जिसे होवरबाइक कहते हैं) का टेस्ट करते नजर आए। इस बाइक में पहिए के जगह रोटोर्स लगे हैं जिसकी वजह से ये बाइक उड़ान भरती है। होवरबाइक ग्राउंड से 16 फीट ऊंची उड़ सकती है जिसका दुबई पुलिस ने कैमरे के सामने टेस्ट किया। दुबई पुलिस इस स्टाइलिश वीडियो में ऊपर से नीचे काले कपड़ों में दिखाई दी।
 
होवर बाइक को डिजाइन किया है रूस की कंपनी होवरसर्फ ने और इस उड़ने वाली होवर बाइक की खासियतें जानकर तो आप चौंक जाएंगे। होवरबाइक मानवरहित ड्रोन का लगभग दोगुना है जो 47 स्टोन का वजन लेकर उड़ सकती है। यही नहीं इस बाइक पर इतने वजन के साथ 25 मिनट तक उड़ा जा सकता है।
 
ये बाइक हवा में 16 फीट तक ऊपर उड़ सकती है और इसकी गति 43mph है। इसका सेफ्टी मेकेनिज्म इसकी गति को नियंत्रित करता है और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाता है। इसी सप्ताह इस बाइक को गल्फ सूचना तकनीक प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था। दुबई पुलिस ने इस प्रदर्शनी में कहा कि इस बाइक के जरिए पुलिस ऐसे क्राइम की जगह पर आसानी से पहुंच सकती हैं जहां पर कार और बाइक नहीं जा सकती।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »