16 Apr 2024, 14:57:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

हथकड़ी खोल पुलिस की जीप ले भागी महिला, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2017 2:39PM | Updated Date: Sep 8 2017 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टेक्सास। एक महिला को दुकानों से सामान चुराने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन ये महिला बड़ी ही शातिर निकली और धोखा देकर रफुचक्कर हो गई। अमेरिका के टेक्सास में हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को पहले हथकड़ी लगाई और उसे पुलिस गाड़ी में बैठा दिया। फिर गाड़ी के अंदर उस महिला ने जो किया, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।इस महिला चोर की हिम्मत तो देखिए।
 
पुलिस की गाड़ी में ड्राइवर सीट के पीछे हथकड़ी पहने बैठी महिला पहले गाड़ी से बाहर की स्थिति देखती है फिर जब निश्चिंत हो जाती है कि किसी की नजरें उस पर नहीं है तो अपने हाथ हथकड़ी से बाहर निकालती है।कुछ देर उसी स्थिति में बैठे रहने के बाद वह सीट के ऊपर चढ़कर ड्राइवर वाली सीट पर जाती है और गाड़ी स्टार्ट करके भाग निकलती है। शनिवार को टेक्सास के लुफ्किन शहर में हुई यह पूरी घटना पुलिस की गाड़ी में लगे कैमरे में कैद हुई है। इस वीडियो को बाद में फेसबुक पर शेयर कर दिया गया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »