28 Mar 2024, 16:27:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

14 साल की इस लड़की ने एक सप्ताह में बनाए दो रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 3:17PM | Updated Date: Mar 27 2017 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उदयपुर। राजस्थान स्थापना दिवस पर प्रदेश को पहला तोहफा लेकसिटी की गौरवी सिंघवी ने दिया है। उसने रविवार को समुद्र में 6 घंटे 35 मिनट और 34 सेकंड में 36 किलोमीटर तैरकर सी-स्विमिंग में नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। गौरवी ने इसी सप्ताह 16.8 किलोमीटर की दूरी 3.58 घंटे में तय कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था।
 
चौदह साल की उम्र रिकॉर्ड कायम करने वाली गौरवी पहली तैराक हैं। गौरवी ने सुबह 11 बजे सी-लिंक वर्ली (मुंबई) से तैरना शुरू किया। छह घंटे 35 मिनट व 34 सेकंड पर वह गेेटवे ऑफ इंडिया पहुंची, तो पिता अभिषेक सिंघवी, मां शुभ सिंघवी और कोच महेश पालीवाल खुशी से उछल पड़े। कोच ने रिकॉर्ड के लिए 7 से 8 घंटे का टारगेट रखा था।
 
गौरवी को स्विमिंग के दौरान आठ बार पानी पिलाया गया। उसने छह बार चॉकलेट और दो बार केले भी खाए। गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचते मम्मी-पापा ने लाडली को गला से लगा लिया।
 
गौरवी ने बांहे फैलाकर अपने इरादे पर जीत का संकेत दिया। शाम को जैसे ही यह समाचार उदयपुर पहुंचा, खेल प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब गौरवी इंग्लिश चैनल पार करने के प्रयास से महज एक कदम दूर हैं। गौरवी के सी स्वीमिंग के रिकॉर्ड तोडऩा किसी भी तैराक के लिए काफी मुश्किल रहेगा।
 
गौरवी 30 किलोमीटर की दूरी तेज और लगभग एक जैसी स्पीड के साथ तय की। गेटवे रूट के लाइट हाउस पर मौसम ने मिजाज बदल दिया। हवा मंद होने का असर लहरों पड़ा। गौरवी को परेशानी होने लगी। यहां 30 मिनट में गौरवी करीब 300 मीटर ही तैर पाई। उसे लहरों से जूझते देख कर माता-पिता प्रार्थना करने लगे। लेकिन झीलों के शहर की तैराक ने हिम्मत नहीं हारी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »