29 Mar 2024, 16:07:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस शो-रूम से कपड़े खरीदने के लिए नहीं देने होंगे पैसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2017 3:11PM | Updated Date: Mar 27 2017 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्‍प्रदेश के शहर इंदौर में एक शो रूम भी है जहां पर कपड़े खरीदने पर कोई पैसे नहीं देने पड़ेंगे, तो शायद ही आप इस बात पर विश्वास हो रहा होगा। दरअसल, यह शो रूम गरीबों और जरूरतमंदों के लिए खोला गया है। इस शोरूम को श्वेतांबर जैन समाज के लोगों ने शुरू किया है। मीडियो रिपोर्ट्स में मणिधारी मंडल सोसायटी के सुजान चोपड़ा के हवाले से कहा गया है कि श्वेतांबर जैन समाज के लोग हर महीने घरों से पुराने कपड़े एकत्र करते हैं। इन कपड़ों की अच्छे से धुलाई करने के बाद इस शोरूम में लाए जाएंगे, यहां से इसे गरीबों और जरूरतमंदों को दिया जाएगा।

सोसायटी के लोग पुराने कपड़ों को बच्चे, महिला, पुरुष, बुजुर्ग की श्रेणियों के हिसाब से अलग-अलग कर देते हैं। बताया जा रहा है कि इस अनोखे शो रूम में एक बार में दो जोड़ी से ज्यादा कपड़े नहीं दिए जाएंगे। जिन लोगों के पास थोड़े बहुत भी पैसे होंगे उन्हें इस शो रूम में 10, 20 और 50 रुपए प्रति जोड़ी कपड़े दिए जाएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »