19 Apr 2024, 05:37:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

विदेशी बहू का अनोखा डिवोर्स: FB पर लिखा- गुड बाय और दे दिया तलाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2016 2:54PM | Updated Date: Dec 2 2016 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद में कजाकिस्तान की युवती झाना व समैन का युवक टीनू के बीच ब्रेकअप की खबर है। यह वही बहू है, जो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा किए गए ट्वीट से चर्चा में आई थी। दरअसल झाना का वीजा खत्म होने को था और इस हालात में उसे भारत छोड़कर वापस अपने वतन लौटना पड़ता। इसी चिंता को लेकर सोशल मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। 
 
इस बात का सुषमा स्वराज को पता चला तो उन्होंने हरियाणवी में ट्विट किया था कि थारी बहु नै कहो वीजा बढ़ान खातिर अर्जी दाखिल कर दै, हम उसकी मदद कर दिआंगे। विदेश मंत्री के इस ट्वीट की सोशल मीडिया में खूब तारीफ हुई थी। अब झाना चालाबायेवा नौ महीने बाद अपने वतन लौट गई है। उसने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है- गुड बाय टीनू। झाना ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें लिखा ब्रेक-अप, गेम ओवर थैंक-यू फॉर प्लेइंग।

परिवार से अलग कर साथ ले जाना चाहती थी झाना
झाना ने अपने वतन लौटने व अपने देश की लोकेशन भी फेसबुक पर डाली है। टीनू ने 24 नवंबर को एक अखबार को वाट्सअप पर मैसेज किया, जिसमें लिखा है-वी डिवोर्स। हालांकि टीनू व उसके परिवार ने पुष्टि नहीं की है। टीनू के करीबियों की मानें तो झाना अपने देश लौट गई हैं।  
 
झाना की मां चाहती थी कि उसका पति टीनू कजाकिस्तान आकर रहे, लेकिन टीनू के लिए यह आसान नहीं था। टीनू के लिए कुछ वीजा संबंधी दिक्कतें थीं। वह खुद भी अपने परिवार से अलग नहीं होना चाहता था। इसी कारण झाना चली गई। टीनू कई दिनों से कजाकिस्तान का वीजा लेने के लिए दिल्ली विदेश मंत्रालय के चक्कर काट रहा था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का स्वास्थ्य खराब होने के कारण भी टीनू को वीजा लेने में कामयाबी नहीं मिल पाई।
 
फेसबुक पर चढ़ा था प्यार परवान
झाना व टीनू के बीच दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। टीनू कुछ महीनें सउदी अरब में वेल्डर का काम करता था। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर ली।  33 वर्षीय झाना चालाबायेवा कजाकिस्तान की मूल निवासी है। वकालत की पढ़ाई कर चुकी झाना छह भाषाओं की जानकारी भी रखती है। झाना ने विदेशी कल्चर छोड़ हरियाणा का देशी कल्चर अपनाना शुरू कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »