19 Apr 2024, 10:26:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भारतीय और विश्व इतिहास में 26 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
 
1774 - फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित।
1775 - भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर का जन्म हुआ।
1858 - एच.ई. स्मिथ ने वॉंशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
1890- पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्­म हुआ।
1905 - नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
1934- महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना।
1943- कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत।
1947- राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
1947- इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
1950- संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
1951 - विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1969 - चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
1975 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1976 - त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1980 - इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
1994- 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इजराइल और जॉर्डन के बीच शांति संधि हुई।
1999- उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
2001 - जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़लिाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 - वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यान डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर सफलतापूर्वक उतरा।
2012- बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
2012- अफगानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
2015- उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »