19 Apr 2024, 05:42:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस हफ्ते खुलेगा विश्व का सबसे लंबा और ऊंचा कांच का पुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2016 10:26AM | Updated Date: Aug 18 2016 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। अपने अनूठे डिजाइन के लिए दस रिकाॅॅर्ड अपने नाम कर चुके विश्व के सबसे लंबे और ऊंचे कांच के पुल को चीन के हुनान प्रांत में इस सप्ताह पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
 
कुल 430 मीटर लंबे और छह मीटर चौडे पुल को तीन परत वाले 99 पारदर्शी शीशे के टुकड़ों से बनाया गया है। यह पुल जमीन से करीब 300 मीटर ऊपर दो खड़ी चट्टानों के बीच टंगा हुआ है।
 
इस पुल से होकर रोज अधिकतम 8,000 आगंतुकों को जाने की अनुमति दी जाएगी और इसके लिए एक दिन पहले आरक्षण करवाना होगा। दिसंबर में इस पुल का निर्माण पूरा हुआ था। जुलाई में पुल की मजबूती दिखाने के लिए दो टन वजनी एक ट्रक को इस पर चलाया गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »