20 Apr 2024, 02:32:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस मुस्लिम देश के नोट पर छपती है भगवान गणेशजी की फ़ोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2020 1:01PM | Updated Date: Jan 1 2020 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत में किसी भी कार्य की शुरुआत गणेशजी का ध्यान कर के की जाती है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में सबसे पहले गणेशजी की पूजा की जाती है। ये सब तो आपको पता ही होगा पर आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि एक देश की करेंसी पर गणेशजी की तस्वीर है। यह देश भारत नही है और ना ही कोई हिन्दू राष्ट्र है बल्कि यह है मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया। जी हां इंडोनेशिया के 20000 के नोट पर गणेशजी की तस्वीर है। इंडोनेशिया में गणेशजी को शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है।
 
जब इंडोनेशिया की आर्थिक व्यवस्था डगमगाने लगी तब वहाँ के आर्थिक व्यवस्था चिंतको ने 1998 में 20000 का नोट छापा और उस पर गणेशजी की तस्वीर छपी। लोगो का मानना है कि इसके बाद वहां की अर्थव्यवस्था में सुधार आया था। गणेशजी के साथ इस पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री की हज़ार देवान्त्रा की भी तस्वीर है। उनका इंडोनेशिया की आजादी में बहुत योगदान रहा है। नोट के पीछे की तरफ क्लासरूम की तस्वीर है। हालांकि यह नोट 2008 में प्रचलन से बाहर हो गए थे।
 
सिर्फ इतना ही नही इंडोनेशिया के फेमस टूरिस्ट स्थान पर कृष्ण और अर्जुन की मूर्ति लगी है। इंडोनेशिया आर्मी के मैस्कॉट हनुमानजी है। वहाँ का राष्ट्रीय प्रतीक गरुड़ है जो भगवान विष्णु का वाहन है। वहाँ की राष्ट्रीय एयरलाइन्स का नाम भी गरुड़ एयरलाइन्स है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में 87% मुस्लिम है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »