28 Mar 2024, 14:48:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बहुत खास है 27 करोड़ रुपये की ये आइसक्रीम,जानकर उड़ जाएंगे होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 2:17AM | Updated Date: Nov 16 2019 2:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में आइसक्रीम के शौकीनों की कमी नहीं है। कई लोग तो इतने शौकीन होते हैं कि कड़ाके की ठंड में भी आइसक्रीम जरूर खाते हैं। जिन्हें आइसक्रीम पसंद है वह हर फ्लेवर की आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। दुखी होने पर भी लोग आइसक्रीम खाना अच्छा मानते हैं। कहा जाता है कि इसमें हैपी हार्मोन्स होते हैं। आज हम आपको ऐसी आइसक्रीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दाम सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आइए जानते हैं दुनिया की पांच सबसे महंगी आइसक्रीम के बारे में।
 
स्ट्रॉबेरी एट अरनोड्स- इस आइसक्रीम की कीमत करीब 27 करोड़ 30 लाख रुपये (39 लाख डॉलर) है। इसके साथ 7.09 कैरट के पिंक डायमंड की इंगेजमेंट रिंग भी मिलती है। इस फ्रेंच वनीला आइसक्रीम में स्ट्रॉबेरी, मिंट और व्हिप्ड क्रीम होती है। इसके साथ 17 लाख 50 हजार (25,000 डॉलर) की वाइन भी मिलती है।
 
एबसरडिटी संडे- यदि आप इस आइसक्रीम को खरीदेंगे तो आपको आइसक्रीम के साथ तंजानिया घूमने का एक लग्जरी टूर भी मिलेगा। रहने की व्यवस्था भी पांच सितारा होटल में की जाती है। इसकी कीमत है 42 लाख रुपये (60,000 डॉलर)। कीमत के कारण यह भी महंगी आइसक्रीम की लिस्ट में शुमार हो गई।
 
फ्रोजन हॉट चॉकलेट- यह आइसक्रीम किसी समय सबसे महंगी आइसक्रीम थी। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकाड्र्स में भी शामिल हुआ था। इसकी कीमत करीब 17 लाख 50 हजार रुपये (25,000 डॉलर) है। यह 28 कोकोआ से बनाई गई है। इनमें से 14 कोकोआ बहुत ही ज्याजा महंगे हैं और दुनिया में सबसे अनोखे भी। यह सोने की कटोरी में परोसी जाती है जिसके बेस पर सफेद डायमंड का इस्तेमाल होता है।
 
गोल्डन ओपुलेंस संडे- यह चॉकलेट और वनीला बीन के कॉम्बीनेशन से बनती है। इसमें ऊपर की तरफ सोने के पानी चढ़ी चीनी की पत्तियां लगाई जाती हैं जिससे इनकी सुंदरता काफी बढ़ जाती है। साथ ही इसमें बादाम का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे खरीदने के लिए 48 घंटे पहले ऑर्डर देना होता है। इसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये (1,000 डॉलर) है।

द विक्टोरिया- यह आइसक्रीम क्रिस्टल की कटोरी में परोसी जाती है जिसे खरीदने वाला अपने साथ भी ले जा सकता है। इसे बनाने के लिए चॉकलेट और वनीला का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी कीमत करीब 70,000 रुपये (1,000 डॉलर) है। इसे गोल्डन कैरेमलाइज्ड पीनट्स और सोने की पत्तियों से सजाकर परोसा जाता है। इसके साथ ही इसमें 24 कैरट गोल्ड डस्ट का भी इस्तेमाल होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »