18 Apr 2024, 17:25:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंसानों जैसी शक्ल की दिखती है ये मछली - देख लोग हुए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 1:27PM | Updated Date: Nov 12 2019 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। दुनिया में ऐसे कई जीव-जंतुओं की भरमार है जो दिखने में बेहद अजीब होते हैं। लेकिन हाल ही में चीन में देखी गई एक मछली के चेहरे ने दुनिया में भूचाल मचा दिया है। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक तालाब में तैर रही मछली का चेहरा बिल्कुल इंसान जैसा दिखाई दे रहा है। इंसानी चेहरे जैसी दिखने वाली मछली तैरती हुई दिखी। इसे जिसने भी देखा, वो हैरान हुए बिना नहीं रहा। इस अजीबोगरीब मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
 
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इंसानी चेहरे वाली इस मछली का वीडियो एक महिला ने अपने कैमरे से रिकॉर्ड किया है। इसे मियाओ गांव में एक झील में देखा गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मछली तैरती हुई नदी के किनारे पर आती है और कुछ खाने की कोशिश करती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »