19 Apr 2024, 22:46:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां मिलता है हनीमून मनाने पर 70 लाख, जानें शर्ते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 1:06PM | Updated Date: Nov 7 2019 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विवाह के बाद नवदम्पति का हनीमून पर जाना अब एक रिवाज हो गया है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। जोड़ो को हनीमून मनाने के लिए खास ऑफर दिया जा रहा है जिसके चलते ये काफी चर्चा में है। हर नवदम्पति अपनी पंसंदीदा जगह पर हनीमून मनाने का प्लान करता है। ऐसे कई सारे ऐसे होटल्स भी होते हैं जो नए कपल्स को आकर्षक ऑफर भी देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे होटल्स के बारे में बताएंगे जो अपने ग्राहकों को अलग तरह का ऑफर दे रहा है वो भी सिर्फ नवविवाहित को। ऐसा होटल इजराइल की राजधानी यरूशलम में है जिसका नाम येहदा है। यहाँ पर हनीमून मनाने वाले जोड़े को 70 लाख रुपये गिफ्ट में दिए जाते हैं। इतना ही नहीं यह होटल्स यहां पर रहने वालों को अलग से रहने खाने की सुविधा भी देता है। लेकिन इसका फायदा लेने के लिए आपको होटल की कुछ शर्तों को मानना पड़ता है।
ये है शर्तें- इस होटल की शर्त के अनुसार होटल की ओऱ से तय की गई तारीख के दिन महिला गर्भवती हो जाती है, तो वह कपल इस रकम को लेने का हक़दार हो जाता है। इसके लिए उस महिला को मेडिकल प्रोसेस से गुजरना होता है। बता दें कि यह होटल हर चार में इस तरह का खास ऑफर निकालता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »