29 Mar 2024, 14:54:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यहां 22 पुरुषों ने दिया बच्चों को जन्म, सच्चाई जान उड़ जाएंगे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 11:26AM | Updated Date: Nov 5 2019 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल 22 पुरुषों ने बच्चों को जन्म दिया है। इस बारे में हाल ही में जारी आंकड़ों से जानकारी मिली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन सर्विस ने बर्थ रेट से संबंधित डेटा जारी किया है, जिसमें यह बताया गया है कि जन्म देने वालों में से 22 ट्रांसजेंडर पुरुष थे। इसके साथ ही इन पुरुषों का नाम उन 228 पुरुषों की लिस्ट में शामिल हो गया है जिन्होंने पिछले एक दशक में बच्चों को जन्म दिया था और इस बारे में आधिकारिक पुष्टि भी की थी।
 
इससे पहले 2009 तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी या आंकड़ा सामने नहीं आया था। दरअसल, सेक्स चेंज से मर्द बनने के बाद भी बच्चे को जन्म देने के मामले सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसे मर्दानगी पर सवाल करार दिया है। लोगों का कहना है कि यदि कोई पुरुष बच्चे को जन्म देता है तो वह असल में कभी मर्द हो ही नहीं सकता। 
 
ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का कहना है- मर्दानगी का मतलब हर किसी के लिए अलग होता है। संभव है कि जिसने सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाया हो, वह इस बारे में सोचता हो। लेकिन उसके सोचने का तरीका उतना रूढ़िवादी न हो जैसा अन्य लोगों का होता है। उसे शायद बच्चे को जन्म देने में कोई दिक्कत नहीं है। न ही वह इसे मर्दानगी पर सवाल मानता है। प्रोफेसर ने सलाह दी कि अब समय आ गया है कि समाज जेंडर को लेकर अपनी सोच बदले।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »