29 Mar 2024, 05:18:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यहां की लड़कियां बिकनी पहनकर करना चाहती है शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:45PM | Updated Date: Oct 8 2019 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। आमतौर पर लड़कियां शादी से पहले अपनी मनपसंद कपड़े लहंगा, गाउन, साड़ी, सलवार सूट या हर देश का अपना अलग अलग ट्रेडिशन के हिसाब जिसे जो पसंद रहता है वो खरीदती हैं। शादी के सभी कपड़े खरीदने में महीनों पहले से ही जुट जाती है। हम आपको बताना चाहेंगे कुछ ऐसी लड़कियों के बारे में जिनकी शादी करने को लेकर अजीब सी शर्त है। ये लड़कियां अपनी शादी बिकनी पहनकर करना चाहती है। हफपोस्ट में छपी खबर के मुताबिक जापान के टोक्यो में रहने वाली एक नामी म्यूजिक बैंड की इन मेंबर्स ने ऐसी सोच रखी है। हैपनिंग गर्ल्स नाम के एक म्यूजिक बैंड की इन लड़कियों ने अपने लिए लड़के भी खोजने शुरू कर दिए है। बता दें कि जापान की पॉप दुनिया में बैंड्स के मैनेजर जल्दी लड़कियों को शादी नहीं करने देते हैं क्योंकि इससे उनके फैंस दुखी होते हैं। इन चारों लड़कियों ने एक टीवी शो किया है जिसमें वो लड़के चुन रहीं हैं। उन्हें अपना पति उनके फैंस में से ही चुनना है। शो के प्रवक्ता ने कहा है कि वो उन्हें ऐसे कई लड़के संपर्क कर रहें हैं जो इन चारों लड़कियों को डेट करना चाहते हैं। ये लड़कियां आमतौर पर अपनी सभी परफॉमेंस बिकनी में ही देती हैं। इसलिए इन्होंने शादी करने के लिए भी ऐसी ही मंशा जाहिर की है। इन लड़कियों को बिकनी पहनकर किसी भी वक्त सड़क पर निकलने में भी कोई दिक्कत नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »