19 Apr 2024, 12:49:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शादी के 57 साल बाद महिला ने दिया जुड़वा बच्चियों को जन्म!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 1:31PM | Updated Date: Sep 29 2019 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में 74 साल की एक महिला ने गुरुवार को जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। मंगायम्मा नामक महिला की अहिल्या नर्सिंग होम में सिजेरियन डिलीवरी हुई। इन व्रिटो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) प्रक्रिया के माध्यम से गर्भ धारण करने वाली मंगायम्मा ने यहां अहल्या नर्सिग होम में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। चार डॉक्टरों की एक टीम ने सिजेरियन ऑपरेशन किया।
 
डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले उमाशंकर ने कहा कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ और ठीक हैं। मां बनने वाली महिला का नाम एरामती मंगयाम्मा है औऱ उनके पति हैं राजा राव। येरामती और राजाराव गुंटूर के नेलापारथीपाडु इलाके में रहते आए हैं। इनका विवाह 22 मार्च 1962 को हुआ था। हर शादीशुदा जोड़े की तरह एरामती मंगयाम्मा और उनके पति ने भी शादी के बाद संतान के लिए प्रयास किया लेकिन संतान नहीं हुई। काफी कोशिशों के बाद वो निराश हो गए और मां बाप बनने का उनका सपना टूट गया था कि इस उम्र में आकर इस कपल के साथ मानों चमत्कार हो गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »