19 Mar 2024, 13:27:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्टेज पर दूल्हे का चेहरा देख हैरान हुई दुल्‍हन, कहा - नहीं करूंगी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 12:36PM | Updated Date: Jul 17 2019 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। पंजाब के जालंधर से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां बरात लेकर दुल्‍हन को लेने उसके घर पहुंचे दूल्‍हे को खाली हाथ लौटना पड़ा। बता दें कि जब दुल्हन ने स्टेज पर दूल्‍हे का चेहरा देखा तो वह हैरान रह गई। दुल्हन ने दूल्हे को उम्रदराज बताते हुए शादी से साफ मना कर दिया। गांववासियों व बरात के साथ आए रिश्तेदारों ने मनाने की कोशिश भी की, लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, मामला पंजाब के फगवाड़ा का है। जगजीतपुर गांव की एक लड़की की शादी होशियारपुर के मुकेरियां के एक व्यक्ति से तय हुई थी। शादी को लेकर सभी तैयारियां हो चुकी थी। शादी की रस्में शुरू होने से पहले बरात लेकर पहुंचे दूल्हे की कैमरामैन फोटो ले रहा था। इसी बीच जब दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो वह हैरान रह गई। लड़की का आरोप है कि शादी से पहले जो लड़का दिखाया था, वह असल में ऐसा दिखता ही नहीं था। वह इतनी उम्र के लड़के के साथ कभी नहीं रह सकती। मामला बिगड़ता देख गांव के लोग भी लड़की पक्ष के समर्थन में आ गए और तबियत खराब होने की बात कह लड़की को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल लेकर चले गए।
 
दुल्हन के शादी से मना करने के बाद गांववासियों व बरात के साथ आए रिश्तेदारों ने मनाने की कोशिश भी की। लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। देखते ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और बात पंचायत तक पहुंच गई, लेकिन बात न बनती देख मामला स्थानीय पुलिस थाना रावलपिंडी में पहुंच गया। वहां वधू पक्ष ने भी वर पक्ष पर धोखाधड़ी करने की बात कह मामले की शिकायत पुलिस से की।
थाना रावलपिंडी की इंचार्ज ऊषा रानी ने बताया कि वर और वधू पक्ष की तरफ से उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच करेगी और सच्चाई का पता लगाएगी। इसके बाद जो भी कार्रवाई बनती होगी कर दी जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »