29 Mar 2024, 15:10:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में अब महिलाएं पैदा नहीं करेंगी बच्‍चे, जानें क्‍यों?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 11:55AM | Updated Date: Jun 26 2019 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया भर में चिंता चताई जा रही है। इसको लेकर कई तरह के कदम भी उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया हैं। लिहाजा ब्रिटेन में जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने वाले एक संगठन की महिलाओं ने बच्चा पैदा नहीं करने का फैसला लिया है। इनका कहना है कि वह नहीं चाहती हैं कि आने वाली पीढ़ियों को ग्लोबल वॉर्मिंग से कोई नुकसान उठाना पड़े। 
 
इस संगठन में शामिल महिलाओं ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन गंभीर समस्या बनती जा रही है। उन्हें दुनिया में सूखे, अकाल, बाढ़ और ग्लोबल वार्मिंग का डर सता रहा है। ऐसे में वो चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की गुणवता बेहतर हो।
ब्लाइथे पेपीनो इस संगठन की प्रमुख हैं। उन्होंने पिछले साल के आखिर में बच्चा न पैदा करने का फैसला किया था. उन्होंने कहा, ‘मैं बच्चा नहीं चाहती हूं। दरअसल ये दुनिया बच्चों के रहने लायक नहीं है।’पोपीनो ने साल 2018 में ‘बर्थस्ट्राइक’ नाम से एक ग्रुप का गठन किया। इस संगठन से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। अब तक इस संगठन से 330 लोग जुड़ चुके हैं, जिसमें 80 फीसदी महिलाएं हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »