29 Mar 2024, 18:50:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां एक ही पेड़ पर लगते हैं 40 तरह के फल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 8:48AM | Updated Date: Jun 4 2019 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आप से कहा जाए की एक पेड़ पर 40 तरह के फल लगते है तो शायद आप विश्वास नही करेंगे लेकिन ये सच है। अमेरिका के सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट्स के प्रफेसर वॉन ऐकेन ने अद्भुत पौधा तैयार किया है। 
 
न्यूयॉर्क स्थित सीराक्यूस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और कलाकार सैम वैन आकेन इस तरह के पेड़ों को तैयार करने के लिए चिप ग्राफ्टिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।  इस पेड़ पर सतालू, खुबानी, बेर, चेरी और नेक्टराइन जैसे फल लगते है| प्रफेसर वॉन ऐकेन ने इस पेड़ का नाम ट्री ऑफ 40 रखा है। 
 
उन्होंने ग्राफ्टिंग की प्रक्रिया में एक ऐसे पेड़ की टहनी काटी जिस पर कली लगी हो और फिर उसे एक अन्य पेड़ की शाखा से जोड़ दिया।  जोड़े की जगह को तब तक टेप लगाकर रखा जब तक दोनों सिरे एक दूसरे से जुड़ नहीं गए। देखते देखते यह कली इस नई शाखा पर पनपने लगी।  कई सालों में उन्होंने धीरे धीरे इसी पेड़ की अलग अलग शाखों पर विभिन्न कलियों वाली टहनियां जोड़ दीं। गर्मियां आने पर धीरे धीरे अलग अलग फल सामने आने लगते हैं।  
 
प्रफेसर वॉन ऐकेन ने ट्री ऑफ 40 प्रॉजेक्ट 2008 में शुरू किया था, जब उन्होंने न्यू यॉर्क स्टेट ऐग्रिकल्चरल एक्सपेरिमेंट में एक बागीचा देखा। उन्होंने देखा कि इस बगीचे में 200 तरह के बेर और खुबानी के पौधे लगे थे। कई प्राचीन पौधों की प्रजातियों वाला यह बगीचा फंड की कमी के चलते बंद होने वाला था। प्रफेसर वॉन ऐकेन को इस बात का दुख हुआ और उन्होंने इसे लीज पर ले लिया। इसके बाद उन्होंने ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से ये अद्भुत पौधा बना कर एक अद्भुत कारनामा कर दिखाया। यह पौधा बिकाऊ है, और इसकी कीमत अभी तक 19 लाख रूपए लग चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »