29 Mar 2024, 11:16:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

धड़ीचा प्रथा’ में मिलती है 1 साल के किराए पर पत्‍नी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 1:46AM | Updated Date: May 27 2019 1:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यहाँ आज भी महिलाओं के साथ परम्परा के नाम पर कुछ ऐसा किया जाता है, जिसके बारे में जानकर आपका माथा ठनक जाएगा। यक़ीन नहीं होता है तो आपको आज हम एक ऐसी ही परम्परा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएँगे। परिवार के लोग ही बेचते हैं महिलाओं को: दरअसल आज हम आपको जिस परम्परा के बारे में बताने जा रहे हैं, वह मध्यप्रदेश में स्थित शिवपुरी इलाक़े की है। इस प्राचीन परम्परा को ‘धड़ीचा प्रथा’ के नाम से जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस जगह पर हर साल एक मंडी लगती है और इस मंडी में कुछ और नहीं बल्कि महिलाओं को बेचा जाता है। जी हाँ महिलाओं को बेचा जाता है। इस मंडी में महिलाओं को बेचने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके परिवार के लोग ही होते हैं।

यहाँ लड़की का सौदा एक साल के लिए किया जाता है। पैसे देकर बनाते हैं एक साल के लिए पत्नी: कोई भी व्यक्ति महिला को ख़रीदकर एक साल के लिए अपनी पत्नी बना सकता है। इस मंडी में पुरुष आकर अपनी पसंद की लड़की को चुनते हैं और उन्हें एक साल के लिए ख़रीद लेते हैं। इसके बाद लड़की एक साल के लिए उस व्यक्ति की पत्नी बनकर उसके घर चली जाती है। अगर किसी व्यक्ति को वह लड़की पसंद आती है तो वह पैसे ज़्यादा देकर एक साल और उस लड़की को अपनी पत्नी के रूप में रख सकता है। जब लड़की का सौदा पूरी तरह से हो जाता है तो सबूत के तौर पर स्टांप पेपर पर सौदे की लिखा-पढ़ी की जाती है

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »