कोराट। थाईलैंड में हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवजात को एक कुत्ते ने बचा लिया। जिसे उसकी मां ने जिंदा ही खेत में दफना दिया था। घटना का पता चलने पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है जिस मां ने बच्चे को खेत में जिंदा दफनाया उसकी उम्र केवल 15 साल है।
मामला, उत्तर-पूर्व थाईलैंड के कोराट का है। जहां 41 साल के उस्सा निसिका अपने खेत पर गए थे। उनके साथ उनका कुत्ता भी था। उनके कुत्ते पिंगपॉन्ग ने कुछ दूर जाकर खेत में मिट्टी हटाना शुरु कर दिया। जब निसिका वहां पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
क्योंकि वहां एक नवजात के पैर दिखाई दिए. निसिका ने बच्चे को मिट्टी से निकाल लिया जो उन्हें जिंदा और स्वस्थ लग रहा था। उसके बाद वह बच्चे को लेकर सीधे अस्पताल पहुंच गए। बच्चे को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई थी। उसके बाद निसिका ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।