29 Mar 2024, 14:06:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

39 साल की इस महिला के हैं 38 बच्चे, अधिकतर हुए जुड़वां बच्चे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2019 11:50AM | Updated Date: Apr 28 2019 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। युगांडा की रहने वाली मरियम नाबातंजी के बारे में सुनकर हर कोई हैरान हुए बिना नहीं रह पाता। मरियम की उम्र 39 साल है और अभी तक वह 38 बच्चों की मां बन चुकी है। मरियम की शादी 12 साल की उम्र में हो गई थी और 13 साल की उम्र में उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। मरियम नाबातंजी की शादी उस उम्र में कर दी गई जिसे बालपन कहते हैं। उस समय उनकी उम्र महज 12 साल थी, जबकि उसके पति की उम्र 40 साल थी। 13 साल में मरियम ने पहली बार बच्चे को जन्म दिया। अब आप सोच रहे होंगे 38 कैसे तो बताएं आपको कि मरियम के अधिकतर बच्चे जुड़वां हैं। 
 
बता दें कि, मरियम ने छह बार जुड़वां, चार बार तीन और तीन बार चार-चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इस तरह से अब उनके कुल 38 बच्चे हैं। मरियम जब पहली बार जुड़वां बच्चों की मां बनी तो उन्होंने बर्थ कंट्रोल को लेकर डॉक्टर से सलाह ली थी, लेकिन डॉक्टर ने उनसे कहा था कि बर्थ कंट्रोल के लिए दवाओं का इस्तेमाल करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए बच्चे पैदा होते गए।
 
उस वक्त डॉक्टर ने बताया था कि उनका गर्भाशय बाकी महिलाओं के मुकाबले काफी बड़ा है, इस वजह से उनके बच्चे जुड़वां होंगे। खास बात ये है कि मरियम अपने 38 बच्चों को अकेले ही पाल रही हैं। मरियम की जिंदगी इतनी आसान नहीं रही है। अपनी आखिरी प्रग्नेंसी में उन्हें काफी दिक्कत भी हुई। छठवीं बार जुड़वां बच्चों को जन्म देते समय उनका एक बच्चा बच नहीं पाया। इसके बाद उनका पति उन्हें रोते हुए छोड़कर चला गया। इस घटना को तीन साल बीत चुके हैं और तब से मरियम अकेले ही मां और पिता बनकर अपने बच्चों को पाल रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »