20 Apr 2024, 20:57:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सेक्स में सहमति के लिए आया ये खास कंडोम - देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2019 6:39PM | Updated Date: Apr 13 2019 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाजार में एक ऐसा कंडोम आया है जिसको अकेला आदमी नहीं खोल सकता है। क्योंकि वो दो हाथों से खुलेगा ही नहीं, अगर पैक को खोलना है तो चार हाथों की आवश्यकता होगी। बता दें कि इस खास कंडोम को इस तरह से पैक किया गया है, जिसे खोलने के लिए 4 हाथों की जरूरत पड़ेगी। इस अनोखे कंडोम को बनाने वाली कंपनी का नाम है- ट्युलिपन, ये कंपनी अर्जेंटीना की है। ट्युलिपन मूल रूप से एक प्राइवेट टॉय निर्माता है। इस खास तरह के कंडोम को बनाने के पीछे कंपनी का एक खास मकसद है। कंपनी का मानना है कि इस कंडोम के पैकेट को उसी वक्त खोला जा सकता है, जब दोनों लोग संबंध बनाने के लिए राजी हों। 

कंपनी ने अपने इस खास पैकेट वाले कंडोम की एक वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में कंपनी ने लिखा है - यदि कोई हां नहीं कहता है तो इसका मतलब नहीं है। ट्विटर पर शेयर किए गए इसके वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कंडोम के पैक को खोलने के लिए दो लोगों के चार हाथों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल इसके पैकेट पर कुल 8 बटन है, जिसे एक साथ दबाने के बाद ही ये पैक खुल पाएगा। कंपनी ने अपने इस प्रोडक्ट के लिए लिखा - क्यों यह छोटा सा बॉक्स दो लोगों की सहमति से ही खोला जा सकता है? क्योंकि सहमति ही रिश्तों में काम करती है, अगर सहमति है तो ही आनंद है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »