29 Mar 2024, 14:06:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

घोड़े पर सवार होकर पेपर देने पहुंची ये छात्रा, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 11:42AM | Updated Date: Apr 8 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छात्रा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो केरल स्थित त्रिसूर की है जिसमें 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए एक छात्रा घोड़े पर सवार हो कर जा रही है। ट्विटर पर वायरल हो रही इस वीडियो को कारोबारी आनंद महिंद्रा ने इसे रिट्वीट किया है। 
 
बता दें आनंद ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते है और आए दिन उन्हें सोशल मीडिया पर कोई न कोई अनोखी चीज दिक जाती है जिसे वह शेयर करतें है। आनंद महिंद्रा ने इस ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा है, 'शानदार! यह क्लिप वायरल होनी चाहिए। यह भी अतुल्य भारत है।' उन्होंने लिखा- 'क्या त्रिशूर में कोई इस लड़की को जानता है? मुझे अपनी स्क्रीन सेवर के रूप में उसकी और उसके घोड़े की तस्वीर चाहिए। वह मेरी हीरो है..उसके स्कूल जाने के दृश्य ने मुझे भविष्य के लिए आशावादी कर दिया।'  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »