19 Mar 2024, 10:52:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बाघ की मूंछ के बाल के साथ चार धराये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2019 11:46PM | Updated Date: Mar 17 2019 11:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाईगर रिजर्व प्रबंधन में बाघ के मूंछो के बाल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पेंच टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलने पर ग्राम पचधार खवासा  में स्थित एक ढाबा पर दबिश दी गई जहां पर जगदीश , जगदीप धुर्वे निवासी कुरेण्डा, जिला बाघाघाट व  देवींसिंह  परते एवं भूपेन्द्र परते को बाघ के मूछों के 44 नग बाल के साथ कल गिरफ्तार किया गया। इस आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। गिरफ्तार किये गये चारों आरोंपियों को न्यायालय के समक्ष आज पेश किया गया जहां उन्हें आज रिमांड पर लिया गया तथा प्रकरण की विवेचना जारी रखी गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »