20 Apr 2024, 15:51:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हैवान बेटा! मां कीहत्या कर शरीर के किए हजारों टुकड़े - फिर पकाकर कुत्तों को खिलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2019 11:57AM | Updated Date: Feb 25 2019 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्पेन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया और शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े करने के बाद कुत्तों को पकाकर खिला दिया। 26 साल का आरोपी अलबर्टो संचेज गोमेज ने अपनी 66 वर्षीय मां की हत्या कर 1000 से भी अधिक टुकड़ें किए। उसकी मां मारिया सोलेडैड गोमेज के गायब होने के बाद पुलिस जांच के लिए घर आई थी। घर की तलाशी के दौरान पुलिस तब हैरान रह गई जब कम से कम छह प्लास्टिक के थैले में महिला के बॉडी पार्ट्स मिले।
 
स्पेनिश अखबार एल मुन्डो के हवाले से लिखा है कि आरोपी ने मां की बॉडी को करीब एक हजार टुकड़ों में काट दिया और शरीर के कुछ हिस्सों को पकाकर कुत्तों को खिला दिया। इतना ही नहीं, जांच के दौरान पुलिस को मां की बॉडी के कई महत्वपूर्ण पार्ट्स गायब मिले। संचेज फिलहाल बेरोजगार था, लेकिन पहले वेटर का काम करता था। आरोपी के पूर्व दोस्तों ने बताया है कि वह अपने परिवार के लिए समस्या बन गया था। इससे पहले भी मां के साथ घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »